सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में तरक्की होती है। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर में कहां दीपक जलाना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 11 जून 2025 को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा की शुरुआत 10 जून को सुबह 11 बजकर 35 मिनट से होगी। इसका समापन 11 जून को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर होगा।
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ होता है। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा को विधि-विधान से तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से धन लाभ के योग बनते हैं।
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर के मंदिर में दीपक जलाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इससे सारी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर की इन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
घर में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा छुटकारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, परिवार में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।
दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ