घर में इस जगह रखें झाड़ू, होगी धन वर्षा


By Ashish Mishra08, Jun 2025 06:00 AMjagran.com

झाड़ू रखना

कई बार व्यक्ति घर में गलत दिशा में झाड़ू रख देता है। आइए जानते हैं कि घर में झाड़ू को कहां रखने पर धन लाभ होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

झाड़ू कहां रखें?

घर में कई जगहें ऐसी होती हैं, जहां पर झाड़ू रखना शुभ होता है। इससे कंगाली दूर होती है और परिवार में बरकत के योग बनते हैं।

इस दिशा में झाड़ू रखें

वास्तु के अनुसार, झाड़ू को घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच रखना शुभ होता है। इससे परिवार में किसी भी तरह की बाधा नहीं आती है।

झाड़ू को लिटाकर रखें

घर में झाड़ू को लिटाकर रखना चाहिए। इसे कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा रखने से घर में कंगाली आ सकती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर की क्षिण और पश्चिम दिशा के बीच में झाड़ू रखना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

झाड़ू कब खरीदें

नई झाड़ू खरीदने के लिए अमावस्या, मंगलवार, शनिवार और रविवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन झाड़ू खरीदने से तरक्की के योग बनते हैं।

रसोई में झाड़ू न रखें

वास्तु के अनुसार, रसोई में झाड़ू रखना वर्जित होता है। इस जगह रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती है, जिससे व्यक्ति को कंगाली का भी सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ