सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से परेशानी दूर होती है। आइए जानते हैं कि तुलसी का पौधा कहां नहीं लगाना चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने की समस्या रहती है।
घर में कई जगह ऐसे होती हैं, जहां पर तुलसी का पौधा लगाने से बचना चाहिए। इन जगहों पर तुलसी का पौधा लगाने से तंगी का सामना करना पड़ता है।
तुलसी के पौधे को छत पर लगाने से बचना चाहिए। इस जगह पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है और परिवार में क्लेश बढ़ सकता है।
यह दिशा पितरों की दिशा होती है। दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से बचना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे को जमीन में नहीं लगाना चाहिए। इसे गमले में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, इस पौधे को अंधेरे में नहीं रखना चाहिए।
तुलसी के पौधे को इन जगहों पर लगाने से धन की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, व्यक्ति की तरक्की रुकने लगती है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। रोजाना शाम के समय इस पौधे के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए।
वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ