स्वामी विवेकानंद ने सपलता को लेकर कई बातें कही हैं। परिश्रम के समय इन बातों को ध्यान में रखने से सफलता जल्दी मिलती हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी बाते याद रखनी चाहिए?
लोग परिश्रम करते समय सफलता को ध्यान में जरूर रखते हैं। वहीं कुछ बातें ऐसी होती हैं जो सफलता दिलाने में बदद करती हैं।
पढ़ने के लिए एकाग्रता जरूरी होती है और एकाग्रता के लिए ध्यान। ध्यान करके इंद्रियों को वश में करके एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि उठो जागो, तब तक न रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
जीवन में जब तक जीना चाहिए, तब तक सीखना चाहिए, क्योंकि अनुभव ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षक होता है।
स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि संघर्ष जितना बड़ा होगा जीत भी उतनी शानदार मिलेगी।
जिस समय काम करने की प्रतिज्ञा करें, उसे उसी वक्त कर लेना चाहिए। अन्यथा लोगों को विश्वास उठने लगता है।
मनुष्य अपने आपमें एक ज्ञान का सागर है। वह केवल उसका आविष्कार करता है।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ