तुलसी में जल के अलावा चढ़ाएं करें ये चीजें, होगी धन की प्राप्ति


By Ashish Mishra26, Apr 2025 12:20 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी में जल के अलावा क्या चढ़ाना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोज स्नान करने के बाद इस पौधे की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तुलसी में क्या अर्पित करें?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे तुलसी में चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं और तरक्की के योग बनते हैं।

कच्चा दूध अर्पित करें

तुलसी के पौधे पर जल के अलावा कच्चा दूध भी अर्पित करना शुभ होता है। गुरुवार और शुक्रवार को तुलसी पर कच्चा दूध चढ़ाने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

गन्ने का रस अर्पित करें

तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस अर्पित करना लाभकारी होता है। हर महीने की पंचमी तिथि पर गन्ने का रस अर्पित करने से सारे कष्ट दूर होने लगते हैं।

लाल चुनरी चढ़ाएं

तुलसी की पूजा करते समय पौधे पर लाल चुनरी और शृंगार का सामान चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

तुलसी में इन चीजों को अर्पित करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।

इस दिन जल न चढ़ाएं

अगर आप तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करते हैं, तो कई बातों का ध्यान रखें। रविवार और एकादशी के दिन जल चढ़ाने से बचना चाहिए।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ