नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?


By Ashish Mishra06, Aug 2024 12:32 PMjagran.com

नाग पंचमी 2024

सनातन धर्म में नाग पंचमी पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिव जी की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि इस नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?

नाग पंचमी कब है?

इस साल नाग पंचमी का पर्व 09 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन नाग पंचमी की पूजा सुबह 05 बजकर 47 मिनट से लेकर 08 बजकर 27 मिनट बीच करना शुभ होगा।

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

नाग पंचमी के दिन शिव की पूजा करने समय शिवलिंग पर कई चीजें अर्पित करनी चाहिए। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

बेलपत्र अर्पित करें

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे दरिद्रता दूर होने लगती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

कच्चा दूध अर्पित करें

नांग पंचमी पर शिव जी की पूजा करते समय शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए। इससे भय दूर होता है और परिवार में सुख-शांति का आगमन होता है।

शिवलिंग पर जल अर्पित करें

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके लिए तांबे के लोटे का ही उपयोग करें। इससे व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

शहद से अभिषेक करें

शिवलिंग पर बेलपत्र के साथ शहद अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। व्यक्ति को कठिन से कठिन कार्यों में सफलता मिलती है।

मंत्र का जाप करें

शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करते समय ॐ नमः शिवाय या ॐ सोमेश्वराय नमः मंत्र बोलना चाहिए। इससे जीवन की सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ