अक्सर लोग दरिद्रता का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को घर में रखने वाली चीजों पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में क्या रखने से दरिद्रता दूर होती है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे घर में रखना शुभ माना जाता है। इन चीजों को रखने से दरिद्रता से छुटकारा मिलता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखना शुभ होता है। इसे रखने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर में शंख रखने से दरिद्रता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे पूजा स्थल के पास रखना शुभ होता है।
घर में धन के देवता कुबेर की मूर्ति रखना शुभ होता है। इसे घर की उत्तर दिशा में धन की कमी दूर होती है और कारोबार में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं।
घर में इन चीजों को रखने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, घऱ की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होने लगती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर में इन चीजों को रखना चाहिए। इसे रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ