घर में क्या रखने से पैसा आता है?


By Ashish Mishra07, Apr 2025 09:00 PMjagran.com

धन की कमी का सामना करना

अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को घर में शुभ चीजें रखनी चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में क्या रखने से पैसा आता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

पैसे के लिए घर में क्या रखें?

आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को घर में कुछ चीजें रखनी चाहिए। इसे रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

कुबेर की मूर्ति रखें

वास्तु के अनुसार, घर में कुबेर देव की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे उत्तर दिशा में रखना बेहद शुभ होता है। इससे तिजोरी में पैसों की कमी नहीं होती है।

घर में कौड़ी रखें

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर में कौड़ी रखें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कंगाली से छुटकारा मिलने लगता है।

गोमती चक्र रखें

वास्तु के अनुसार, तिजोरी में गोमती चक्र रखने से धन की कमी नहीं होती है। इससे तरक्की के योग बनते हैं और कारोबार में लाभ होता है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

घर में इन चीजों को रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके अलावा, पहले से रुके हुए धन वापस मिलते हैं।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को घर में इन चीजों को रखना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और खुशहाली बनी रहती है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ