सोते समय पास में रखें ये चीजें, पूरे होंगे सारे काम


By Amrendra Kumar Yadav12, Apr 2024 03:00 PMjagran.com

सुख-शांति की चाहत

हर व्यक्ति जीवन में सुख और शांति की तलाश करता है और इसके लिए लोग उपाय भी करते हैं। वास्तु शास्त्र में जीवन में सुख-समृद्धि के लिए उपाय बताए गए हैं।

वास्तु में बताए गए हैं नियम

वास्तु में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने पर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नेगेटिविटी दूर होती है।

पास में रखें ये चीजें

वास्तु में कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जिनको सोते समय पास में रखने की सलाह दी जाती है, इन चीजों को पास में रखने से सभी कार्य पूर्ण होते हैं।

फूलों को रखें

अच्छी नींद के लिए खुशबूदार फूलों को पास में रखकर सो सकते हैं, इससे तनाव नहीं होता है और पॉजिटिव एनर्जी आती है।

तकिए के नीचे रखें चाकू या कैंची

अगर रात में बुरे सपने आते हैं और इससे नींद प्रभावित होती है तो इससे बचाव के लिए तकिए के नीचे चाकू या फिर कैंची रख सकते हैं। यह उपाय करने से बुरे सपने नहीं आते हैं।

इलायची को रखें तकिए के नीचे

अच्छी नींद के लिए तकिए के नीचे इलायची रखें, ऐसा करने से ग्रहों से संबंधित दोष से छुटकारा मिलता है और मन शांत रहता है।

इस दिशा में न सोएं

सोते समय हमेशा दिशा का ध्यान रखें, कभी भी उत्तर दिशा की ओर सिर रखकर नहीं सोना चाहिए, इस दिशा में सोने से सिर दर्द जैसी समस्या होती है।

पूर्व दिशा में सिर करके सोएं

पूर्व दिशा में सिर करके सोना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा में सोने से एकाग्रता आती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

पढ़ते रहें

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM