शिव जी को भोग में क्या चढ़ाना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav23, Jun 2024 01:03 PMjagran.com

देवों के देव महादेव

भगवान शिव देवों के देव कहलाते हैं। भक्तगण भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से करते हैं। जिस पर भी भगवान शिव की कृपा होती है, उनके जीवन में कोई भी परेशानी नहीं होती है।

सोमवार का दिन

भगवान शिव को सोमवार का दिन समर्पित होता है। इसके साथ ही प्रदोष व्रत के दिन भी भगवान शिव की पूजा की जाती है।

भक्तगण करते हैं व्रत का पालन

भक्तगण भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत का पालन करते हैं। सोमवार और प्रदोष व्रत के दिन व्रत का पालन करने से सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

लगाएं प्रिय चीजों का भोग

वहीं भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शिव जी की प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका भोग लगाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

हलवा का भोग लगाएं

शिव जी को हलवा बहुत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि शिव जी को हलवा का भोग लगाने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

भांग और धतूरा है बेहद प्रिय

वहीं, शिव जी को भांग और धतूरा बेहद प्रिय है, ऐसे में भोग में इनको भी शामिल कर सकते हैं। इन चीजों का भोग लगाने से व्यापार में मुनाफा होता है।

दही और घी का भोग लगाएं

इसके साथ ही शिव जी को दही और घी का भी भोग लगा सकते हैं। इन चीजों का भोग लगाने से जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।

सूखे मावे का भोग लगाएं

वहीं शिव जी को सूखे मावे का भी भोग लगा सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलते हैं।

शिव जी को भोग लगाते समय इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM