Vitamin B12 की कमी दूर करने के लिए दूध के साथ खाएं ये 3 चीजें


By Ashish Mishra19, May 2025 01:43 PMjagran.com

विटामिन की कमी

कई बार डाइट में बदलाव होने से शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। आइए जानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए दूध के साथ क्या खाना चाहिए?

खानपान में बदलाव

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कई बार खानपान में बदलाव होने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है।

विटामिन बी12 के लिए क्या खाएं?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे दूध के साथ खाने से शरीर में विटामिन बी12 की कमी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, कमजोरी भी दूर होने लगती है।

दूध के साथ मेथी दाना खाएं

सुबह मेथी के दाने को पानी में भिगोकर रख दें। इसे रात में सोने से पहले दूध के खा लें। इससे शरीर में विटामिन बी12 की कमी दूर होने लगती है।

खजूर खाएं

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी12 होता है। रात में सोने से पहले दूध के साथ खजूर खाने से इस विटामिन की कमी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

पनीर या अंडा खाएं

नॉन-वेजिटेरियन लोग दूध के साथ अंडा और वेजिटेरियन पनीर खा सकते हैं। रात में सोने से पहले उबला हुआ अंडा या पनीर को गुनगुने दूध के साथ खा सकते हैं। इससे विटामिन बी12 की कमी दूर होती है।

शरीर को मिलेगी पर्याप्त ऊर्जा

रात में सोने से पहले दूध के साथ इन चीजों को खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही, काम करते समय जल्दी थकान भी नहीं लगती है।

विटामिन बी12 का कमी के लक्षण

शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर थकान, कमजोरी, स्किन का पीला होना, दिल की धड़कन बढ़ना और याददाश्त कमजोर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ