दिल्ली समेत उत्तर भारत में मानसून का आगमन हो चुका है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। हालांकि इस मौसम में उमस अधिक होती है। उमस के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं और लो एनर्जी फील करते हैं।
ऐसे में इस मौसम में खुद को एक्टिव रख पाना एक बड़ी चुनौती है। इस मौसम में एनर्जेटिक रहने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए।
ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से पोषक तत्वों की पूर्ति होती है और मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है।
तरबूज में पानी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इस मौसम में तरबूज के सेवन से पानी की कमी नहीं होती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं।
सत्तू प्रोटीन और फाइबर का रिच सोर्स है। इसके सेवन से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसका सेवन सुबह कर सकते हैं।
प्याज हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जेटिक रखते हैं।
मानसून सीजन में इम्यूनिटी कमजोर होती है, इस वजह से पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। ऐसे में छाछ का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है।
जीरा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
दिनभर एनर्जेटिक रहते समय डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM