गैस से छुटकारा पाने के लिए क्या खाएं?


By Akshara Verma04, Jul 2025 02:00 PMjagran.com

इन चीजों से करें गैस कम

आजकल लोगों में गैस की समस्या एक आम बात है। पेट में गैस पाचन तंत्र में कई समस्याओं के कारण होने लगती है। क्या आप गैस की समस्या से जूझ रहें हैं, तो चिंता न करें। स्टोरी में बताई गई इन चीजों का सेवन करें।

अदरक खाएं

गैस को कम करने के लिए आप अदरक को खा सकते हैं। यह आक नेचुरल उपाय होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है, जिससे गैस की समस्या में कमी होती हैं।

दही खाएं

दही एक नेचुरल प्रोबायोटिक है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गैस से छुटकारा पाने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। यह पेट को ठंडक देता है। साथ ही, समस्याओं को भी कम करता है।

पुदीना खाएं

पुदीने का सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। साथ ही, इसे खाने में डालकर खाने से टेस्ट में भी फर्क आता है। आप गैस की समस्या को कम करने के लिए पुदीने का सेवन कर सकते हैं।

जीरा खाएं

महिलाएं खाने में जीरे का तड़का लगाना काफी पसंद करती है क्योकि यह शरीर को कई लाभ पहुंचाता हैं। अगर आप गैस की समस्या से काफी ज्यादा परेशान है, तो जीरे का सेवन जरूर करें।

सौंफ खाएं

क्या आप जानते हैं सौंफ हमारे हाजमा के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इसे खाने से गैस के साथ-साथ पाचन में भी काफी सुधार महसूस होता हैं। आप इसे खाने के बाद जरूर खाया करें।

हल्दी खाएं

हल्दी एक नेचुरल दवा का काम करती है। यह गैस को कम करने के साथ-साथ आपके शरीर को काफी ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। गैस की समस्या को कम करने के लिए आप इसका जरूर सेवन करें।

नारियल पानी

क्या आप जानते हैं नारियल पानी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता हैं। इसे पीने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती हैं। साथ ही, यह गैस की समस्या को भी कम करने में मदद करता हैं।

गैस की समस्या से राहत पाने के लिए आप स्टोरी में बताए गए इन चीजों का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva and FreePik