सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए क्या खाना चाहिए?


By Ashish Mishra22, Sep 2024 01:04 PMjagran.com

सिर दर्द की समस्या

अक्सर लोग सिर दर्द से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए किन चीजों को खाना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

सिर दर्द से राहत के लिए क्या खाएं?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे खाने से सिर दर्द से राहत मिलने लगता है। इन चीजों को खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है।

अदरक खाएं

इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आप चाहे तो अदरक की चाय भी बनाकर पी सकते हैं।

नारियल पानी पिएं

इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसे पीने सिर दर्द से राहत मिलने लगता है और थकान की समस्या भी नहीं होती है।

फल का सेवन करें

सिर दर्द होने पर केले का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन बी, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व सिर दर्द से राहत दिलाते हैं।

हरी पत्तेदार वेजिटेबल

सिर दर्द होने पर हरी पत्तेदार सब्जियां जैसेपालक और ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व सिर दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

तनाव से बचें

कई बार व्यक्ति किसी बात को लेकर तनाव करने लगते हैं। ऐसे में सिर दर्द की समस्या होने लगती है। सिर दर्द से राहत के लिए तनाव से बचना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ