आज के समय अक्सर लोगों में थायराइड बढ़ने की समस्या देखी जा सकती है। आइए जानते हैं कि इसे कंट्रोल करने के लिए किन चीजों को खाना चाहिए?
अक्सर लोग खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे लोगों को थायराइड बढ़ने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
शरीर में थायराइड बढ़ने से कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इस दौरान नींद न आना, मांसपेशियों में दर्द, वजन कम होना और बालों के झड़ने जैसी समस्या हो सकती है।
थायराइड को कंट्रोल करने लिए मुलेठी खा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। यह थायराइड के लिए फायदेमंद होता है।
इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से थायराइड कंट्रोल होने लगता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बना रहता है। इसके अलावा इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
यह प्रोडक्ट्स थायराइड को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। इसके लिए आप डाइट में दूध, दही और पनीर को शामिल कर सकते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन्स पाए जाते हैं।
इसे खाने से शरीर मेटाबॉलिज्म मजबूत होने लगता है। अगर आप थायराइड की समस्या का सामना कर रहे हैं तो डाइट में नारियल को जरूर शामिल करें। इससे थायराइड कंट्रोल होने लगता है।
इसे खाने से आयोडीन की मात्रा कंट्रोल होने लगती है। इसके अलावा यह थायराइड को भी कंट्रोल करने में काफी हद तक फायदेमंद है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ