यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इन दिन व्रत रखने से मनोकामना पूरी होता है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के व्रत में क्या खाना चाहिए?
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो शुक्रवार को व्रत रखें। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।
अक्सर लोग शुक्रवार के दिन व्रत रखते हैं। इस दौरान अनाज का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे खाने से व्रत टूट सकता है।
शुक्रवार का व्रत रखने वाले भक्तों को कुट्टू के आटे का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी समस्या भी नहीं होती है।
शुक्रवार के व्रत में सिंघाड़े के आटे की बनी चीजें खा सकते हैं। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती रहती है।
शुक्रवार के व्रत में शाम के समय फल, दूध, गुड़ और हलवा का सेवन कर सकते हैं। इस दिन खट्टे फल और सब्जी खाने से बचना चाहिए।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय मिश्री और खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
व्रत के दौरान खाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ