गर्मियों में क्या खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं?


By Ashish Mishra08, May 2025 01:36 PMjagran.com

हड्डियों को मजबूत बनाना

कई बार हड्डियों के कमजोर होने से चलने-फिरने में परेशानी होती है। आइए जानते हैं कि किन चीजों को खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत करने वाली चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं। इसके साथ ही, शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी भी मिलती है।

दूध का सेवन करें

इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। गर्मी के मौसम में दूध का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और शरीर का विकास भी होने लगता है।

हरी सब्जियां खाएं

गर्मी के मौसम में हरी सब्जियां जैसे- पालक और ब्रोकली आदि का सेवन करना चाहिए। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।

दही खाएं

गर्मियों में दही खाना हेल्थ लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम की मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मददगार है।

बादाम का सेवन करें

शरीर के लिए बादाम लाभकारी होता है। रोज सुबह 2-3 बादाम भिगोकर खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।

खरबूजे के बीज का सेवन

इसमें पर्याप्त मात्रा में बीज प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को ताकतवर बनाते हैं। इसे खाने से हड्डियों मजबूत होती हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ