ज्यादा गर्मी होने पर क्या खाना चाहिए?


By Ashish Mishra26, Apr 2024 04:17 PMjagran.com

गर्मी से बचाव

गर्मी के मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए ठंडक चीजों को खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में किन चीजों को खाना अच्छा माना जाता है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खानपान में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

गर्मी में खाए ये चीजें

शरीर को गर्मी से बचाने के लिए ठंडक चीजों को खाना चाहिए। इसके लिए कई चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

गर्मी में केला खाएं

केला शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसे गर्मी के मौसम में खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है। केले के साथ दूध भी पी सकते हैं।

खीरा का सेवन करें

इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी होता है। खीरा को गर्मी में खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और शरीर को ठंडक मिलती है। इसके अलावा पेट भी ज्यादा देर तक भरा रहता है।

दही का सेवन करें

यह गर्मी के मौसम में पेट के लिए रामबाण होता है। इसके खाने से पेट में होने वाली जलन की समस्या दूर होने लगती है। यह पेट की गर्मी को कंट्रोल करता है।

एवोकाडो का सेवन करें

इसका पाचन आसानी से हो जाता है। गर्मी के मौसम में एवोकाडो खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है।

तरबूज खाएं

इसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। गर्मी के मौसम में तरबूज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से पेट की गर्मी शांत होने लगती है।

पढ़ते रहें

मौसम के अनुसार खाई जाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

गिद्ध जैसी नजरें और साइंटिस्ट जैसा दिमाग है तो तस्वीर में ढूंढे 3 अंतर