आयरन की कमी होने पर क्या खाएं?


By Priyam Kumari20, Dec 2025 12:38 PMjagran.com

आयरन की कमी पर खाएं ये चीजें

शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होना, सेहत पर कहर बरपा सकता है। ऐसे में आयरन की कमी होने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकते हैं। आइए जानें आयरन की कमी होने से क्या खाएं।

पालक खाएं

पालक आयरन का सबसे अच्छा स्रोत है। रोजाना पालक खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और थकान कम होती है।

लाल मीट खाएं

लाल मीट और चिकन लिवर आयरन का सबसे जल्दी अवशोषित होने वाला स्रोत है। इसे हफ्ते में 1-2 बार शामिल करना लाभकारी होता है।

राजमा और छोले खाएं

राजमा और छोले प्रोटीन और आयरन दोनों से भरपूर होते हैं। इन्हें सब्जियों या सलाद में शामिल करें।

अंडा खाएं

अंडे में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी होता है। रोजाना 1 अंडा खाना हेल्दी और फायदेमंद होता है।

अंकुरित दालें खाएं

अंकुरित मूंग और चना आयरन से भरपूर होते हैं। इन्हें सलाद या हल्का भूनकर खाया जा सकता है।

सूखे मेवे और बीज खाएं

काजू, बादाम, कद्दू के बीज और तिल में आयरन अच्छा पाया जाता है। ये स्नैक्स के रूप में रोज खाए जा सकते हैं।

हरी सब्जियां और फल खाएं

ब्रोकली, हरी मटर, बीन्स और विटामिन C वाले फल जैसे संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी आयरन के अवशोषण में मदद करते हैं।

आयरन की कमी होने पर ये चीजें खाएं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva