प्रदोष व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित होता है, यह व्रत हर महीने में 2 बार पड़ता है। एक बार कृष्ण पक्ष में और एक बार शुक्ल पक्ष में।
सोमवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत कहते हैं, सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, ऐसे में इस दिन प्रदोष व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है।
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।
इस दिन भक्तगण व्रत का पालन करते हैं और मंदिर जाकर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करते हैं तथा आशीर्वाद की कामना करते हैं।
सोम प्रदोष व्रत के दिन कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है, इन चीजों का दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
सोम प्रदोष व्रत के दिन भक्तों को अन्न और कपड़ों का दान करना चाहिए, ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वहीं इस दिन प्रदोष काल में दीपदान भी करना चाहिए, दीपदान करने से भगवान शिव भक्तों के जीवन की सारी परेशानियों को हरते हैं।
प्रदोष व्रत के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न और वस्त्र के साथ अपने सामर्थ्य अनुसार धन भी देना चाहिए, ऐसा करने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
प्रदोष व्रत के दिन इन चीजों का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM