शनिवार को इन चीजों का करें दान, शनि दोष से मिलेगा छुटकारा


By Amrendra Kumar Yadav24, Aug 2024 08:00 AMjagran.com

न्याय और कर्मफल के देवता शनि देव

शनिवार का दिन न्याय और कर्मफल के देवता शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

सभी कार्यों में मिलती है सफलता

शनि देव की कृपा जिस पर भी होती है, उसे सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

इन चीजों का दान करें

शनिवार के दिन कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे शनि दोष से छुटकारा मिलता है।

पंचामृत में काले तिल मिलाकर अर्पित करें

शनिवार के दिन भगवान शिव को पंचामृत में काले तिल मिलाकर अर्पित करें। इससे शनि दोष से छुटकारा मिलता है। इस दिन काले तिल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

सरसों का तेल दान करें

शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे शनि देव का गुस्सा शांत होता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।

काले रंग के कपड़े दान करें

अगर शनि दोष से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन काला कंबल, काले वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से शनि का गुस्सा शांत होता है।

भोजन का दान करें

शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं और अन्न का भी दान करें। इससे शनि दोष दूर होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

लोहे का बर्तन दान करें

शनिवार के दिन लोहे के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन लोहा खरीदने से बचना चाहिए।

शनिवार के दिन इन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com