कई बार लोगों का बनते हुए काम भी बिगड़ने लगता है। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं कि समय खराब होने पर क्या करना चाहिए?
जिन लोगों का समय खराब रहता है, उन्हें जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे धन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं।
अगर आपका समय खराब चल रहा है, तो इस दौरान कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे बुरा समय आसानी से कट जाता है।
संकट की घड़ी में व्यक्ति को धैर्य रखने की जरूरत होती है। हमेशा बुरा समय नहीं रहता है, कुछ समय के बाद लोगों का अच्छा दिन आता है।
व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। इससे खराब समय कट जाता है और रणनीति बनाने में भी आसानी होती है। दिमाग में नकारात्मक विचार नहीं रखना चाहिए।
अगर आपका समय खराब है, तो शिव जी की पूजा करें। वहीं, सोमवार के दिन जल में काले तिल डालकर भोलेनाथ का अभिषेक करें। इससे कार्य में सफलता के योग बनते हैं।
बजरंगबली को संकटमोचन कहा जाता है। पूजा-पाठ करते समय हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगती है।
जब आपका दिन खराब हो, तो पीपल के पेड़ की पूजा करें। इस दौरान पेड़ में जल अर्पित करें और तेल का दीपक जलाएं। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।
जीवन में आने वाली परेशानियां दूर करने के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ