पिगमेंटेशन को कम करने के लिए क्या करें?


By Priyam Kumari27, Aug 2025 01:23 PMjagran.com

पिगमेंटेशन क्यों होता है?

बदलता मौसम अक्सर हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। इसकी वजह से हमारी स्किन भी डल और बेजान नजर आती है, जिस कारण चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ती जा रही है।

पिगमेंटेशन कम करने के तरीके

पिगमेंटेशन की समस्या को सही आदतों और घरेलू उपायों से कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन आसान टिप्स के बारे में।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

चेहरे का पिगमेंटेशन बढ़ने का एक बड़ा कारण धूप हो सकता है। इसलिए रोजाना सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है।

स्किन को हाइड्रेट रखें

पर्याप्त पानी पीना पिगमेंटेशन को कम करने और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

संतुलित आहार लें

पिगमेंटेशन की समस्या को कम करने के लिए अपने आहार में विटामिन सी और ई से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें।

स्किनकेयर रूटीन अपनाएं

हर किसी को क्लेंजिंग, मॉइस्चराइजिंग और हफ्ते में 1–2 बार स्क्रब करना जरूर चाहिए। यह स्किन टोन को बैलेंस करता है।

नींबू और एलोवेरा का उपयोग

पिगमेंटेशन को कम करने के लिए घरेलू उपाय जैसे एलोवेरा जेल और नींबू का रस दाग-धब्बों को हल्का करने में कारगर हो सकता है।

डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें

अगर पिगमेंटेशन ज्यादा है तो विशेषज्ञ से ट्रीटमेंट लेना सबसे अच्छा ऑप्शन है। इससे आपकी त्वचा फिर से निखार सकती है।

सही देखभाल से पिगमेंटेशन को कम किया जा सकता है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva