शनि देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 काम


By Ashish Mishra17, May 2025 05:30 AMjagran.com

शनिवार का दिन

यह दिन शनि देव को समर्पित रहता है। शनिवार पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए?

संकट से छुटकारा

शनि देव के प्रसन्न होने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। इसके साथ ही, बिगड़ने हुए काम बनने लगते हैं और तरक्की के योग बनते हैं।

शनि देव को कैसे प्रसन्न करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे करने से शनि देव प्रसन्न होने लगते हैं। इन कामों को करने से जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

शनिवार के दिन स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करें। इस दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाकर पेड़ की सात बार परिक्रमा करें।

इन मंत्रों का जाप करें

शनिवार को पूजा करते समय ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें। इससे शनि देव प्रसन्न और जीवन में रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

इन चीजों का दान करें

शनिवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र और दवाइयां दान करें। इससे शनि देव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में किसी भी चीज की कमी भी नहीं होती है।

काले कुत्ते को खाना खिलाएं

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को खाना खिलाना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे हनुमान जी के साथ शनि देव की भी कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ