भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra23, Sep 2024 11:05 AMjagran.com

शिव जी को प्रसन्न करना

जिन व्यक्तियों पर भगवान शिव की कृपा रहती है, उन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए?

पूजा-पाठ करें

अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। इन कामों को करने से कार्य में जल्द सफलता मिलती है और बिगड़े काम बनने लगते हैं।

शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें

शिव जी की पूजा करते समय शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होने लगते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।

गाय का दूध चढ़ाएं

भगवान शिव का गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और जीवन में खुशहाली आती है।

मंत्र का जाप करें

भगवान भोलेनाथ का पूजा करते समय ऊँ नम: शिवाय का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शिव जी मेहरबान होते हैं और साधक पर कृपा बरसाते हैं।

कार्य में सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो इन कामों को जरूर करें। इससे कार्य में सफलता के योग बनते हैं।

जीवन में सुख-समृद्धि

शिव जी की पूजा करते समय इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान भी मिलता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ