गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। गुरु ग्रह ज्ञान, दर्शन, विवाह के कारक हैं, इनकी पूजा करने से ज्ञान का विस्तार होता है।
भक्तगण गुरुवार के दिन व्रत का पालन करते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जो गुरुवार के दिन करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।
गुरुवार के दिन पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए। यह उपाय करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है।
इस दिन यह उपाय करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होता है।
ओम बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्।।
गुरुवार के दिन पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और ज्ञान में वृद्धि होती है।
पूजा के बाद गुरुवार के दिन बृहस्पति चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और आर्थिक रूप से मजबूती आती है।
गुरुवार के दिन ये उपाय करने से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com