रवि प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल


By Amrendra Kumar Yadav14, Sep 2024 01:29 PMjagran.com

प्रदोष व्रत का अत्यधिक महत्व

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अत्यधिक महत्व होता है। प्रदोष व्रत हर महीने में 2 बार रखा जाता है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है।

रवि प्रदोष व्रत

रविवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को रवि प्रदोष व्रत के नाम से जानते हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

करें ये उपाय

रवि प्रदोष व्रत के दिन कुछ उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से सुख-समृद्धि आती है।

कब है रवि प्रदोष व्रत?

रवि प्रदोष व्रत 15 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन व्रत का पालन करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

जल में कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करें

प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा करते समय शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सफेद चीजों का दान करें

प्रदोष व्रत के दिन दान का अत्यधिक महत्व होता है। ऐसे में इस दिन सफेद चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है। इसके लिए दूध, दही, सफेद वस्त्र आदि चीजें दान कर सकते हैं।

नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में मिलती है सफलता

प्रदोष व्रत के दिन सफेद चीजों का दान करने से नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके साथ ही सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

शिव जी की पूजा करते समय इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

रवि प्रदोष व्रत के दिन ये उपाय करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com