प्रदोष व्रत पर जरूर करें ये 3 काम, दूर होगी सारी विपत्ति


By Ashish Mishra23, Dec 2024 11:42 AMjagran.com

प्रदोष व्रत 2024

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत पर क्या करने से विपत्ति दूर होती है?

प्रदोष व्रत कब है?

पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत 28 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, शनि प्रदोष तिथि की शुरुआत 28 दिसंबर को रात 02 बजकर 28 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 29 दिसंबर को रात 03 बजकर 32 मिनट पर होगा।

प्रदोष व्रत पर क्या करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे प्रदोष व्रत पर करना शुभ होता है। ऐसा करने से साधक के जीवन में आने वाली विपत्तियां दूर होने लगती हैं।

भगवान शिव का अभिषेक करें

प्रदोष व्रत पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और संकट दूर होते हैं।

कच्चे दूध से अभिषेक करें

अगर आपकी इच्छा पूरी नहीं हो रही है, तो प्रदोष व्रत पर कच्चे दूध से भगवान शिव की अभिषेक करें। इससे मनोकामना पूरी होने लगती है।

इन चीजों का दान करें

प्रदोष व्रत पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल और वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

परेशानियों से छुटकारा

प्रदोष व्रत पर इन कामों को करने से साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ