सनातन धर्म में एकादशी तिथि पर पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि अपरा एकादशी की रात कौन से उपाय करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है?
पंचांग के अनुसार, आज यानी 23 मई 2025 को अपना एकादशी मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी की शुरुआत आज यानी 23 मई को देर रात 01 बजकर 12 मिनट से हो गई है। वहीं, इसका समापन 23 मई को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे अपरा एकादशी की शाम या रात में करना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन का आगमन होता है।
अपरा एकादशी पर मुख्य द्वार पर गंगाजल का छिड़काव करके पवित्र कर लें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
अपरा एकादशी के दिन पूजा करते समय 'ॐ विष्णवे नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
अपरा एकादशी पर विष्णु जी की पूजा करते समय पंचामृत में तुलसी पत्र मिलाकर भोग लगाएं। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
अपरा एकादशी पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है और तरक्की के योग बनते हैं।
पूजा-पाठ के समय करने वाले कामों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ