नए वर्ष पर करें ये खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत


By Amrendra Kumar Yadav19, Dec 2023 09:30 PMjagran.com

साल 2024 की शुरुआत

साल 2023 अंतिम पड़ाव पर है, लोग नए साल 2024 की तैयारियां कर रहे हैं। आने वाले साल पर लोग अलग-अलग उपाय करते हैं और नई चीजों की शुरुआत करते हैं।

सोमवार का दिन

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, नए साल का पहला दिन भी सोमवार ही है ऐसे में यह दिन बहुत शुभ होने वाला है।

करें ये उपाय

शिव जी की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है, नए साल की तैयारियों के बीच शिव जी के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। इस दिन घर पर इन चीजों को लाएं, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

घर लाएं त्रिशूल

नए साल पर घर में त्रिशूल लाएं, इसे पूजा स्थान पर रखें और फिर भगवान शिव के साथ त्रिशूल की भी पूजा करें। त्रिशूल को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

इसे घर में लाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। पैसों की तंगी से परेशान हैं तो इस दिन यह उपाय जरूर करें, जल्द ही पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा।

डमरू से दूर होती है नेगेटिविटी

घर की नेगेटिव एनर्जी से परेशान हैं तो नए साल पर घर में डमरू अवश्य लाएं, ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

शिव-पार्वती की करें पूजा

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और फिर घर के सभी स्थानों पर डमरू अवश्य बजाएं।

पारद शिवलिंग की करें स्थापना

इस दिन घर में पारद शिवलिंग लाएं और विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com