हिंदू धर्म में इस पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन कौन से काम करने चाहिए?
इस साल माघ पूर्णिमा का पर्व 24 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है।
पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 24 फरवरी को शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा।
कई काम ऐसे होते हैं जिसे माघ पूर्णिमा के दिन करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। इसके अलावा धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।
माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करके नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसा करने से व्यापार में लाभ होगा।
अगर आपको नौकरी करने का अवसर मिलता है तो माघ पूर्णिमा के दिन से ऑफिस जाने की शुरुआत करनी चाहिए। इससे कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो माघ पूर्णिमा का दिन सबसे अच्छा हो सकता है। इससे चंद्रमा, शुक्र, गुरु और मंगल के साथ सही ग्रह की कृपा रहती है।
माघ पूर्णिमा के दिन स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए और जरूरतमंद लोगों को भोजन और वस्त्र दान करना चाहिए।
साल भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ