ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि बहुत शुभ मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि होती है।
इस दिन चंद्रदेव 16 कलाओं से परिपूर्ण होते हैं। इस दिन धरती पर पड़ने वाली चंद्रमा की किरणें समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करती हैं।
इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून को मनाई जा रही है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। ऐसे कुछ उपायों के बारे में बताएंगे।
इस दिन लाल रंग के वस्त्र में सवा किलो चावल लेकर एक पोटली बनाएं। इसके बाद ऊं श्रीं श्रीये नमः का पाठ करें।
इसके बाद यह पोटली तिजोरी में रखें। यह उपाय करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।
वहीं, बिजनेस के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए माता लक्ष्मी को 11 कौड़ियां अर्पित करें और फिर हल्दी का तिलक लगाएं।
अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधें और फिर इसे तिजोरी या धन रखने के स्थान पर छिपाकर रखें। यह उपाय करने से बिजनेस में सफलता मिलेगी।
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें लाल रंग का पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से घर में बरकत आती है और धन की कमी नहीं होती है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com