गंगा सप्तमी पर जरूर करें ये काम, दूर होंगे सारे पाप


By Ashish Mishra30, Apr 2025 11:25 AMjagran.com

गंगा सप्तमी 2025

सनातन धर्म में गंगा सप्तमी पर स्नान करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से काम करने से पापों से मुक्ति मिलती है?

गंगा सप्तमी कब है?

पंचांग के अनुसार, 03 मई को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन स्नान-दान करने से जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

गंगा सप्तमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, गंगा सप्तमी की शुरुआत 03 मई को सुबह 07 बजकर 51 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 04 मई को सुबह 04 बजकर 18 मिनट पर होगा।

गंगा सप्तमी शुभ योग

ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन त्रिपुष्कर योग, रवि और शिववास योग का निर्माण होगा। इन शुभ योग में पूजा करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है।

गंगा में स्नान करें

गंगा सप्तमी के दिन पवित्र गंगा में स्नान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से बाद विधि-विधान से मां गंगा की पूजा करें।

इन चीजों का दान करें

गंगा सप्तमी पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र और धन का दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

मंत्र का जाप करें

इस दिन मां गंगा की पूजा करते समय ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

तामसिक चीजें न खाएं

गंगा सप्तमी के दिन तामसिक चीजें जैसे- मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से पूजा करने का फल नहीं मिलता है।

पढ़ते रहें

व्रत और त्योहारों पर करने वाले कामों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुडे़ रहें jagran.com के साथ