आंखों में जलन होने पर क्या करें?


By Priyam Kumari27, Nov 2025 04:00 PMjagran.com

आंखों में जलन होने पर करें ये काम

आंखों में जलन अक्सर कंप्यूटर-मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल, धूल-मिट्टी, एलर्जी या नींद की कमी के कारण होती है। सही तरीके अपनाकर इसे तुरंत कम किया जा सकता है। आइए जानें इससे राहत पाने के कुछ आसान उपाय।

ठंडे पानी से आंखें धोएं

ठंडे पानी से आंखों को धोने से जलन और खराश तुरंत कम होती है। दिन में 2–3 बार आंखों को हल्के पानी से साफ करें।

स्क्रीन टाइम कम करें

लैपटॉप, मोबाइल और टीवी का ज्यादा इस्तेमाल आंखों को थकाता है। हर 1–2 घंटे में 5 मिनट की ब्रेक लें।

कम्प्रेस थैली या ठंडी कटोरी

साफ कपड़े में बर्फ की थैली डालकर आंखों पर 5–10 मिनट रखें। इससे सूजन और जलन में तुरंत राहत मिलती है।

आई ड्रॉप्स

ड्राई आई या कंप्यूटर से हुई जलन से राहत पाने के लिए आई ड्रॉप्स का सहारा लें। इनका इस्तेमाल अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करें।

नींद पूरी करें

नींद की कमी से आंखों की जलन और लालिमा बढ़ जाती है। रोजाना 7–8 घंटे की नींद जरूरी है।

एलर्जी और धूल से बचें

अगर धूल से जलन हो रही है, तो आंखों को बार-बार न रगड़ें। धूल या धुएं वाले वातावरण से दूरी बनाए रखें।

हेल्दी डाइट अपनाएं

आंखों के लिए विटामिन A, C और ओमेगा-3 युक्त आहार जैसे गाजर, पालक, अंडा और मछली लें। ये आंखों को मजबूत बनाते हैं और जलन कम करते हैं।

अगर आंखों में जलन बनी रहती है, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva