चेहरे का कालापन होगा दूर, रात में कच्चे दूध के साथ इनमें से लगाएं 1 चीज


By Ashish Mishra20, Nov 2024 10:00 PMjagran.com

चेहरे पर कालापन

अक्सर लोगों के चेहरे पर कालेपन की समस्या होने लगती है। ऐसे लोगों को कई उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि कच्चे दूध के साथ किन चीजों को लगाने से कालापन दूर होता है?

स्किन केयर प्रोडक्ट्स

अगर आप चेहरे पर ग्लो चाहते हैं, तो स्किन पर कई फायदेमंद वाली चीजों को लगाएं। कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे लगाने से चेहरे पर ग्लो आने लगता है।

कालापन दूर करने के लिए क्या लगाएं?

अगर आपके चेहरे पर कालेपन की समस्या हो गई है, तो कच्चे दूध के कई चीजें का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चीजों को लगाने से चेहरे पर ग्लो आने लगता है।

कच्चे दूध में हल्दी मिलाएं

चेहरे पर ग्लो के लिए कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर फेस पर लगा सकते हैं। इसे 15 मिनट तक लगाएं रखने के बाद चेहरे पर निखार आने लगता है।

कच्चा दूध और बेसन का पेस्ट

इन दोनों का पेस्ट चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे लगाने से स्किन की डेड सेल्स बाहर निकलने लगती है और चेहरे पर ग्लो आने लगता है।

गुलाब जल लगाएं

कच्चे दूध के साथ गुलाब जल को चेहरे पर लगाने से कालेपन की समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही, चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

कच्चे दूध के साथ शहद लगाएं

शहद स्किन को हाइड्रेट रखने में मददगार है। इसे कच्चे दूध के साथ चेहरे पर लगाने से कालेपन की समस्या दूर होती है। इन दोनों का पेस्ट चेहरे को चमकदार बनाता है।

चेहरे पर निखार

कच्चे दूध के साथ इन चीजों में से किसी एक चीज को लगाने से चेहरे पर निखार आने लगता है। इसके साथ ही, स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

स्किन को हेल्दी रखने की टिप्स को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ