सनातन धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान कई चीजों को दान करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान करने से कंगाली आती है?
गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने की चीजें दान करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और साधक पर कृपा बरसाते हैं। इसके साथ ही, संकट दूर होने लगते हैं।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे दान करने से बचना चाहिए। इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ता है।
घर में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में झाड़ू को दान करने से बचना चाहिए। इसे दान करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है और धन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।
शास्त्रों के अनुसार, कभी भी नुकीली चीजें जैसे चाकू, छुरी, सुई या कैंची आदि का दान नहीं करना चाहिए। इसे दान करने से गृह क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है।
सरसों के तेल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं, लेकिन उपयोग हुए तेल का दान करने से बचना चाहिए। इसे दान करने से शनि देव नाराज होने लगते हैं।
इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, व्यक्ति की तरक्की रुकने लगती है।
अगर आप झाड़ू, नुकीली चीजें या उपयोग हुए तेल का दान करते हैं, तो आपको गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, परिवार के साथ आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ