लड्डू गोपाल को इन चीजों से स्नान कराने से आती है समृद्धि


By Farhan Khan21, Sep 2024 05:27 PMjagran.com

लड्डू गोपाल

लड्डू गोपाल जी की पूजा में उन्हें नियमित रूप से स्नान करवाना, वस्त्र पहनना और भोग लगाना शामिल होता है।

इन चीजों से कराए स्नान

आज हम आपको बताएंगे कि लड्डू गोपाल जी को किन-किन चीजों से स्नान करवा सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानें।

दूध में केसर मिलाकर स्नान

आप लड्डू गोपाल जी को दूध में केसर मिलाकर भी स्नान करवा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक बनी रहती है।

नहीं आता कोई संकट

इसके साथ ही लड्डू गोपाल जी का आशीर्वाद आपके और आपके परिवार पर सदैव बना रहता है। कभी संकट पास नहीं भटकता।

पंचामृत से स्नान

लड्डू गोपाल जी को पंचामृत से स्नान करा सकते हैं। जिसे दूध, दही, शहद, गंगाजल और घी को मिलाकर बनाया जाता है।

कान्हा जी का आशीर्वाद

स्नान करने के बाद आप इस पंचामृत का प्रसाद के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको कान्हा जी का आशीर्वाद मिलता है।

गोपी चंदन

शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आप लड्डू गोपाल को गोपी चंदन से भी स्नान करवा सकते हैं। गोपी चंदन को लड्डू गोपाल जी का प्रिय माना गया है।

लड्डू गोपाल जी प्रसन्न

यदि आप इससे कान्हा जी को स्नान करवाते हैं, तो घर-परिवार में शुद्धता भी बनी रहती है और लड्डू गोपाल जी प्रसन्न होते हैं।

लड्डू गोपाल जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इन चीजों से आप लड्डू गोपाल जी को स्नान कर सकते हैं।