हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर 2024 को मनाया जा रहा है। .
इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती है। इसके साथ ही सोलह श्रृंगार करके पूजा, चन्द्रमा को अर्घ्य देना और व्रत का पारण आदि किया जाता है।
वही करवा चौथ की पूजा में दौरान कई प्रकार की सामग्री की जरूरत होती है, अन्यथा पूजा अधूरी मानी जाती हैं। इसके साथ ही हर जगह इस पूजा को अलग-अलग तरीके से किया जाता है।
करवा चौथ के व्रत में मिटटी के करवों का विशेष महत्व होता है। इनके बिना पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। इसी करवे में पानी भरकर कहीं-कहीं व्रत भी खोला जाता है और इसके अलावा कुछ चीजें भी भरी जाती हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे की करवे में कौन सी चीजें भरी जा सकती हैं। मान्यता के अनुसार कुछ लोग मिटटी के करवे में गेंहू भरते हैं।
कई जगहों पर करवे में चावल और खील भी भरी जाती है। इसके बाद पूजा में इनको रखकर पूजा करने के बाद किसी को दे दिया जाता है।
इसके अलावा करवे में तांबे और चांदी के सिक्के भी डाले जाते हैं। इस दिन चन्द्रमा की पूजा की जाती है और ये सिक्के चन्द्रमा को मजबूत करते हैं।