हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। इस दौरान स्नान-दान और पितरों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से होगी। वहीं, इसका समापन 02 अक्टूबर को होगा। इस बीच पितरों को प्रसन्न करने के लिए पूजा की जाती है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे पितृ पक्ष में खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से पितृ नाराज हो सकते हैं और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कई सब्जियां ऐसी होती हैं, जो जमीन के अंदर उगती हैं। इनमें शकरकंद, मूली, गाजर, शलजम, चुकंदर, अरबी आदि शामिल हैं। इन चीजों को पितृ पक्ष में खाने से बचना चाहिए।
पितृ पक्ष में लहसुन-प्याज खाने से बचना चाहिए। इस दौरान सात्विक चीजों को ही खाना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
पितृ पक्ष में मसूर की दाल खाना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा, किसी भी चीज को कच्चा नहीं खाना चाहिए। इस दौरान पके हुए भोजन करना चाहिए।
ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष में चने का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, चने से बनी चीजों को भी खाने से बचना चाहिए।
पितृ पक्ष में इन चीजों को खाने से जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। इसके साथ ही, आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है और पितृ भी नाराज होने लगते हैं।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ