सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही श्रद्धा अनुसार दान करना फलदायी माना गया है।
आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें भूल से भी शनिवार के दिन नहीं करने चाहिए? आइए इन कामों के बारे में विस्तार से जानें।
शनिवार के दिन पूर्व, दक्षिण या फिर ईशान दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इससे आपके जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
शनिवार के दिन मांस-मदिरा आदि के सेवन से दूर रहें, वरना आपको न्याय के देवता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जिससे जीवन में मुसीबत बढ़ने लगती हैं।
शनिवार के दिन अगर आप झूठ बोलते हैं, तो इससे न्याय के देवता नाराज होते हैं। नाराज होने के चलते आपके बनते काम भी बिगड़ जाएंगे।
शनिवार के दिन बाल और नाखून काटना भी शुभ नहीं माना जाता। अगर आप फिर भी ऐसा करते हैं, तो इससे आपके परिवार पर विपत्ति आ सकती है।
शनिवार के दिन या किसी और दिन भी कमजोर, असहाय व्यक्ति, महिला या फिर किसी जीव को परेशान न करें और न ही उनका अपमान करें।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com