सावन होने वाला है खत्म, भूलकर भी न करें ये काम


By Ashish Mishra10, Aug 2024 11:36 AMjagran.com

सावन का महीना

सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व होता है। इस दौरान शिव जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि सावन के अंत में क्या करना चाहिए?

सावन का समापन

इस बार सावन का समापन 19 अगस्त 2024 को हो रहा है। इससे सावन में किए जाने वाले उपाय कर लेना लाभकारी होगा।

सावन में न करें ये काम

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे सावन माह में करने से बचना चाहिए। इन कामों को करने से भगवान शिव नाराज होने लगते हैं और व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

तामसिक चीजों को न खाएं

सावन खत्म होने वाला है, ऐसे में तामसिक चीजों जैसे मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें। इस दौरान केवल सात्विक चीजों का ही सेवन करें।

तुलसी का पत्ता न चढ़ाएं

सावन माह में शिव जी की पूजा करते समय तुलसी का पत्ता नहीं अर्पित करना चाहिए। इसे चढ़ाने से शिव जी नाराज होने लगते हैं और व्यक्ति का संकट का सामना करना पड़ता है।

शिव जी को केतकी का फूल न चढ़ाएं

भोलेनाथ की पूजा करते समय केतकी का फूल नहीं अर्पित करना चाहिए। इस फूल को चढ़ाने से व्यक्ति को पाप का सामना करना पड़ता है।

लहसुन-प्याज खाने से बचें

सावन महीने को बेहद पवित्र माह माना जाता है। इस दौरान लहसुन-प्याज खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को सेवन करने वाले लोगों को पूजा करने का फल नहीं मिलता है।

कार्य में असफलता का सामना

सावन में इन कामों को करने से व्यक्ति को कार्य में असफलता का सामना करना पड़ता है। इससे साथ ही, तरक्की रुक जाती है और धन का नुकसान होता है।

पढ़ते रहें

सावन में ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ