खरमास में करेंगे ये 5 काम तो हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra08, Dec 2023 06:00 AMjagran.com

खरमास का महीना

हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान कई कामों को करना वर्जित होता है। आइए जानते हैं खरमास के महीने में कौन से काम नहीं करने चाहिए?

खरमास की शुरुआत

इस साल खरमास का महीना 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगा, जो 15 जनवरी 2024 को समाप्त होगा। इस दौरान कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकते हैं।

खरमास की धार्मिक मान्यता

एक पौराणिक कथा के अनुसार, खरमास के महीने में सूर्य देव के रथ में गधे जुड़ जाते हैं जिसकी वजह से उनकी गति धीमी हो जाती है।

नए काम शुरू न करें

खरमास के महीने में कोई व्यापार और नए प्रोजेक्ट को नहीं शुरू करना चाहिए। अगर आप इन कार्यों को शुरू करते हैं तो असफलता का भी सामना करना पड़ सकता है।

मांगलिक कार्य

खरमास में मांगलिक कार्य जैसे शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और सगाई नहीं करनी चाहिए। इन कार्यों को करना वर्जित माना जाता है।

किसी का अपमान न करें

खरमास महीने में किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य और गुरु ग्रह नाराज होने लगते हैं और मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

नया घर न खरीदें

खरमास के दौरान नया मकान नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष होने की संभावना हो सकती है। इसके अलावा सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

नया वाहन न खरीदें

खरमास में नए वाहन खरीदना वर्जित होता है। अगर आप इस महीने में वाहन खरीदते हैं तो दुर्घटना होने का योग बनने लगता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ