चंद्रग्रहण पर ये 5 गलतियां करने से हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra20, Mar 2024 01:05 PMjagran.com

चंद्रग्रहण लगना

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है। इस दौरान कामों को करते समय विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि चंद्रग्रहण पर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।

चंद्रग्रहण कब है?

चंद्रग्रहण पूर्णिमा तिथि को लगाता है। इस साल होली के दिन यानी 25 मार्च 2024 को चंद्रग्रहण लगने वाला है। इस दौरान अपनी गलतियों पर ध्यान देना चाहिए।

चंद्रग्रहण का समय

ज्योतिष के अनुसार, चंद्रग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 24 मिनट से दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। यह चंद्रग्रहण 04 घंटे 36 मिनट का रहेगा।

भोजन करने से बचें

ग्रहण के समय भोजन करने से बचना चाहिए। इस दौरान भोजन करने से बीमारियों और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण पर भोजन विष की तरह हो जाता है।

तामसिक चीजों को न खाएं

चंद्रग्रहण के समय तामसिक चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही अल्कोहल का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

ग्रहण के समय सोने से बचें

चंद्रग्रहण के शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक सोने से बचना चाहिए। अगर आप ग्रहण के समय सोते हैं तो सुख-समृद्धि चली जाती है।

ब्रह्मचर्य का पालन करें

चंद्रग्रहण के समय ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। अगर आप ब्रह्मचर्य का पालन नहीं करते हैं तो इसका बुरी असर पड़ सकता है।

किसी को परेशान न करें

चंद्रग्रहण के दौरान कमजोर या गरीब लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही जानवरों को भी नहीं मारना चाहिए। ऐसा करने पाप लगता है।

पढ़ते रहें

ग्रहण के समय याद रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ