पेट में भारीपन महसूस होने पर क्या खाना चाहिए?


By Priyam Kumari01, Sep 2025 06:30 PMjagran.com

पेट की समस्या के लिए बेस्ट हैं ये चीजें

पेट में भारीपन या अपच की समस्या अक्सर गलत खानपान की वजह से होती है। ऐसे में सही डाइट लेने से तुरंत राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे में किन चीजों को खाना चाहिए।

गुनगुना पानी

भोजन के बाद हल्का गुनगुना पानी पीने से पाचन आसान होता है और भारीपन कम होता है। यह पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है।

नींबू पानी

गलत खानपान की वजह से पेट में भारीपन महसूस होने पर नींबू पानी पिएं। यह पेट की गैस और अपच को दूर करता है और पाचन को बेहतर बनाता है।

पपीता खाएं

पपीता पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन को तेज करते हैं और पेट का भारीपन घटाते हैं।

सौंफ या अजवाइन

खाने के बाद सौंफ या अजवाइन चबाने से गैस और बदहजमी से राहत मिलती है। इसलिए इसे हमेशा अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

केला खाएं

पाचन की समस्या को दूर करने के लिए केला खाना चाहिए। यह हल्का फल है, जो पेट को तुरंत आराम देता है और एसिडिटी को भी कम करता है।

अदरक की चाय

अदरक की चाय गैस, अपच और मितली जैसी समस्या में फायदेमंद होती है। पेट से जुड़ी परेशानी होने पर चाय जरूर पिएं।

दही खाएं

प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही पेट को हल्का रखता है और पाचन को दुरुस्त करता है। साथ ही, यह पेट को ठंडा रखने में मददगार है।

पेट में भारीपन होने पर तैलीय और मसालेदार चीजों से बचें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva