हिंदू धर्म में इस पौधे का विशेष महत्व होता है। पूजा करने समय तुलसी के पौधे पर कई चीजे चढ़ाई जाती हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को तुलसी पर क्या चढ़ाना चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इस दौरान पौधे पर कुछ अर्पित करना चाहिए।
गुरुवार के दिन तुलसी माता की पूजा करते समय कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन प्राप्ति का योग बनता है।
कई लोग रोजाना तुलसी के पौधे पर जल अर्पित नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों को गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करके परिक्रमा करनी चाहिए।
तुलसी के पौधे पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे पर लाल रंग की चुनरी चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती है और भक्त की मनोकामना को पूर्ण करती हैं।
गुरुवार के दिन स्नान करते समय पानी में तुलसी की 5-7 पत्तियां डाल लेना चाहिए। इस इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं। इस पानी से नहाने पर रुका हुआ धन वापस आने लगता है।
तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इस पौधे को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ