हरतालिका तीज में क्या-क्या चढ़ाना चाहिए?


By Ashish Mishra27, Aug 2024 12:18 PMjagran.com

हरतालिका तीज

सनातन धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज पर क्या-क्या चढ़ाना चाहिए?

हरतालिका तीज कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल हरतालिका का व्रत 06 सितम्बर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर पूजा-पाठ करती हैं।

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 05 सितम्बर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 06 सितम्बर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा।

हरतालिका तीज पूजा-विधि

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में अपनाया था।

हरतालिका तीज पर चढ़ाएं ये चीजें

इस दिन पूजा करते समय फल, फूल, मिठाई, माला, दूर्वा, बेलपत्र और शमीपत्र चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होती हैं।

सोलह श्रृंगार चढ़ाएं

हरतालिका तीज पर माता पार्वती को सोलह श्रृंगार जैसे चूड़ी, बिंदी, आलता, लिपस्टिक, लाल कपड़े आदि चढ़ाना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

दीपक जलाएं

हरतालिका तीज पर पूजा करते समय प्रतिमा के सामने घी का दीपक जालना चाहिए। इसके साथ ही, हरतालिका तीज व्रत कथा सुनें।

हरतालिका तीज व्रत किसे रखना चाहिए?

सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए और कन्याएं अच्छे वर के दिन हरतालिका व्रत रखती हैं। इस व्रत को रखने से पति को दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ