करवा चौथ सुहागिन महिलाओं और होने वाली दुल्हनों के लिए एक बहुत ही खास त्योहार होता है। यह सिर्फ एक व्रत नहीं बल्कि पति-पत्नी के अटूट प्रेम और सम्मान का प्रतीक है। साथ ही, इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
करवा चौथ के एक दिन पहले सास अपनी बहू या होने वाली बहू को लाल जोड़े के साथ कुछ खाने की चीजे देती है, जिसे वह सूबह के 4 बजे उठकर खाती हैं। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजे सरगी में खाई जाती हैं।
दूध, चीनी और घी में पकी सेवइयां करवा चौथ की सरगी का पारंपरिक हिस्सा हैं। यह हल्का और स्वादिष्ट व्यंजन सुबह-सुबह पेट को आराम देता है और कार्बोहाइड्रेट का संतुलित स्रोत बनता है। इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, जिससे व्रत रखना आसान होता है।
सूखे मेवे जैसे कि बादाम, काजू, और किशमिश ऊर्जा के अच्छे स्रोत होते हैं। ये आपको दिनभर सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करते हैं।
मैदा या सूजी से बनी मीठी मठरी को सुनहरा तल कर तैयार किया जाता है। यह हल्की मीठी और कुरकुरी होने के कारण सरगी में स्वाद का नया रंग भर देती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही, भूख लगने से रोकती है।
सरगी की थाली फलों के बिना अधूरी मानी जाती है। सेब, केला, अनार जैसे फल शरीर में जल की मात्रा बनाए रखते हैं और दिनभर की ऊर्जा प्रदान करते हैं। इनमें मौजूद नेचुरल शुगर, विटामिन और फाइबर उपवास के दौरान थकान और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।
एक गिलास दूध जिसमें इलायची, केसर या हल्दी डाली गई हो, पेट को सुकून देता है और पाचन में मदद करता है। कुछ महिलाएं हर्बल चाय या ग्रीन टी का विकल्प भी चुनती हैं, जिससे दिनभर सतर्कता और ताजगी बनी रहती है।
साबुत अनाज जैसे कि ओट्स, ब्राउन राइस, और क्विनोआ फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये आपको लंबे समय तक भरा रखते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
आप अपनी सरगी में इन चीजों का सेवन कर सकती हैं। खाने से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva