मसल्‍स ग्रोथ के लिए क्या खाना चाहिए?


By Farhan Khan20, Aug 2024 03:01 PMjagran.com

मसल्स होनी चाहिए स्ट्रांग

मसल्स हमारे शरीर के अहम भागों में से एक है। जिनका मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं।

मसल की ग्रोथ के लिए खाएं ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि मसल्स की ग्रोथ के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए? आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

टोफू का सेवन

मसल की ग्रोथ के लिए आप टोफू खा सकते हैं। जिसमें लगभग 20 ग्राम प्रोटीन होता है। यह वीगन डाइट की कैटेगरी में आता है।

डाइट में ऐसे शामिल करें

आप डाइट में टोफू को करी, सलाद, क्रिस्पी बेक्ड और सैंडविच के रूप में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा।

दाल खाएं

दाल प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होती है। दाल के बिना हमारा खानपान अधूरा है।

मसल्स की ग्रोथ के लिए बेहतर

आप भी अपनी मसल्स की ग्रोथ के लिए अलग-अलग तरह की दालें डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पीनट बटर

पीनट बटर में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। ऐसे में मसल्स की ग्रोथ पीनट बटर जरूर खाएं।

पंपकिन सीड्स

मसल्स की ग्रोथ के लिए आप पंपकिन सीड्स भी खा सकते हैं क्योंकि ये प्रोटीन, जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।

इन चीजों के सेवन से आपकी मसल्स की ग्रोथ बढ़ सकती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com