किन्नरों को ये चीज दान करने से खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan10, Feb 2024 06:08 PMjagran.com

किन्नरों को चीजें दान करना

किन्नरों द्वारा दिया गया आशीर्वाद व्यक्ति के लिए सुख-समृद्धि लेकर आता है। ऐसे में यदि आप किन्नरों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ चीजों का दान दे सकते हैं।

ये चीजें मानी जाती है शुभ

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन्नरों को क्या दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

हरे रंग के वस्त्र

आप कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं। इससे आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

चावल दान करना

किन्नरों को चावलों का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

कार्यक्षेत्र में सफलता

इससे धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही किन्नरों को ढोलक दान करने से भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता देखने को मिल सकती है।

खुलेगी किस्मत

यदि आप किन्नरों को सुपारी के साथ सिक्का दान करते हैं, तो इससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।

बर्तन दान करना

वहीं, अपनी क्षमता के अनुसार, आप किन्नरों को पैसे, कपड़े और बर्तन आदि भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपके सभी काम बनने लगते हैं।

प्लास्टिक की चीजें दान न करें

किन्नरों को कभी भी प्लास्टिक की चीजें, पुराने वस्त्र, तेल और झाड़ू आदि दान के रूप में देना अशुभ माना जाता। भूलकर भी ये चीजें दान न करें।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com