सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी माता को जल देते समय किस मंत्र को बोलना चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की रोज पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
अक्सर लोग स्नान करने के बाद तुलसी माता की पूजा करते हैं। ऐसा करने व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पूजा-पाठ करते समय मंत्र बोलना शुभ होता है। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
तुलसी के पौधे पर जल देते समय ॐ सुभद्राय नमः मंत्र बोलना चाहिए। इससे तुलसी माता प्रसन्न साधक को आशीर्वाद देती हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को तुलसी पर जल देते समय इस मंत्र को बोलना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।
गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को रोजाना तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास शाम के समय घी का दीपक जलाएं। इससे परिवार में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन की कमी दूर होती है।
तुलसी पर जल अर्पित करने के फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ